रामपुर, 28 जुलाई 2026।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राजेंद्र पाल गौतम आज लगभग दोपहर 1:00 बजे रामपुर पहुँचे। उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री तौकीर आलम भी उपस्थित रहे। जनपद आगमन पर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

अपने प्रवास के दौरान श्री राजेंद्र पाल गौतम ने सर्वप्रथम जौहर विश्वविद्यालय पहुँचकर वहाँ के कुलपति से शिष्टाचार भेंट की तथा विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी का संदेश पहुँचाया और कहा कि कांग्रेस पार्टी देश के प्रत्येक छात्र, युवा, वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ रही है।

इसके उपरांत उन्होंने पूर्व सांसद डॉ. तंजीम फातिमा से भेंट कर उन्हें आश्वस्त किया कि जौहर विश्वविद्यालय एवं उससे जुड़े न्याय के संघर्ष में कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ी है।

इसके बाद उन्होंने गांधी समाधि पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की तथा संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

तत्पश्चात पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद श्री संजय कपूर के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आज देश के लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए सभी कांग्रेसजनों को एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संसद से लेकर सड़क तक किसानों, मजदूरों, युवाओं, छात्रों, महिलाओं, व्यापारियों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की आवाज़ बनकर लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आज कुछ शक्तियाँ धर्म के नाम पर समाज को बाँटने का प्रयास कर रही हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी प्रेम, भाईचारे और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल स्वागत-सत्कार तक सीमित न रहें, बल्कि अपने खून-पसीने की कमाई और अथक मेहनत से संगठन को मजबूत करते हुए संविधान बचाने की इस लड़ाई को जन-जन तक पहुँचाएँ।

पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद श्री संजय कपूर ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के बल पर जीता जाएगा। उन्होंने कहा कि रामपुर का कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्षशील, प्रतिबद्ध और ऊर्जावान है तथा संगठन के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान किया।

जिला कांग्रेस कमेटी, रामपुर के अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित” ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ताओं के बिना संगठन का कोई अस्तित्व नहीं है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी साथी एकजुट होकर जन-जन तक कांग्रेस की विचारधारा और राहुल गांधी के संदेश को पहुँचाएँगे तथा आगामी चुनावों में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।

इस अवसर पर यह भी उल्लेख किया गया कि इससे पूर्व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय अजय राय उनके साथ पूर्व विधायक संजय कपूर जिलाध्यक्ष निक्कू पंडित बाकर अली खा प्रमुख रूप से रहे, रामपुर पहुँचकर जौहर विश्वविद्यालय के धरनास्थल पर छात्रों से मिले, उनका हौसला बढ़ाया तथा देर रात्रि पूर्व सांसद डॉ. तंजीम फातिमा से भेंट कर जौहर ट्रस्ट एवं जौहर विश्वविद्यालय के न्यायपूर्ण संघर्ष में कांग्रेस पार्टी के अंतिम क्षण तक साथ रहने का भरोसा दिलाया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय अजय राय ने अपने संदेश में कहा कि कांग्रेस हमेशा अन्याय के विरुद्ध और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। जौहर विश्वविद्यालय का मामला न्याय, शिक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा हुआ है तथा कांग्रेस पार्टी हर न्यायपूर्ण संघर्ष में जनता के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव श्री तौकीर आलम, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा “निक्कू पंडित”, एआईसीसी सदस्य मतिउर रहमान खान “बबलू”, नगर अध्यक्ष बाकर अली खान, अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, प्रदेश पदाधिकारी कपिल चौधरी, पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश महासचिव दुर्गेश मौर्य, शारीब अली खान, नोमान मुमताज़ खान, शकील मंसूरी,अहसान खा राजू, साहिर रज़ा खान, गुरबाज़ सिंह, जीवेन्द्र गंगवार, राजेश कुमार लोधी, जैकी, जावेद अंसारी,जमील मियां इमरान पाशा अर्सलान खान, मोइन पठान कुमार एकलव्य, अमीर कुरैशी, सहित जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अनेक पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed