BREAKING NEWS | MD NEWS बहुआयामी समाचार
बुढ़ाना में ‘लक्ष्मी ड्राई क्लीन’ नाम को लेकर विवाद, बजरंग दल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन,
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रोहित जैन (दभेड़ी वाले)
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर
बुढ़ाना, जनपद मुजफ्फरनगर
कस्बा बुढ़ाना की सैनी मार्केट स्थित ‘लक्ष्मी ड्राई क्लीन’ नामक दुकान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक आशु त्यागी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि दुकान के नाम एवं वहां प्रदर्शित धार्मिक चित्रों के संबंध में हिंदू समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होने की आशंका है। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपने के दौरान सागर राणा, मिलन, तजेंद्र, कार्तिक, आदित्य, अतुल, कमल, मोहित सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
फिलहाल प्रशासन ने ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



