​व्यापार मंडल व सपा नेता मोहम्मद अनस खान ने नवागत पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार मुलाकात
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
​बिलासपुर/रामपुर: आज व्यापार मंडल (बिलासपुर) के नगर अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मोहम्मद अनस खान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह सिसोदिया जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
​मुलाकात के दौरान मोहम्मद अनस खान ने नवागत पुलिस अधीक्षक को रामपुर आगमन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान बिलासपुर क्षेत्र के व्यापारियों की सुरक्षा, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
​मोहम्मद अनस खान ने कहा कि बिलासपुर का व्यापारिक वर्ग पुलिस प्रशासन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सिंह सिसोदिया जी ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों व आम जनता की सुरक्षा पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता रहेगी।
​इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शरीफ राजा वसीम अहमद शोएब खान मुर्शद खान अज्जू खान रफी शोएब सलमानी व क्षेत्र के कई अन्य गणमान्य लोग एवं व्यापारी प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
​जारीकर्ता: कार्यालय – मोहम्मद अनस खान
(नगर अध्यक्ष, व्यापार मंडल व सपा नेता, बिलासपुर)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed