बरेली मे कावड यात्रा के लिए तैयार रूट डाईवर्जन व्यवस्था लागू।
एम डी न्यूज़
बरेली में कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज द्वारा दिल्ली, आगरा और बदायूं रूट की बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा। बरेली-बदायूं रूट पर कांवड़ियों का दबाव ज्यादा रहने के कारण सप्ताह में तीन दिन बरेली से बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ की बसों को डायवर्ट किए जाने के कारण दूरी और यात्रा का समय बढ़ जाएगा। यही स्थिति दिल्ली रूट की रहेगी। बरेली में डायवर्जन व्यवस्था 31 जुलाई से 24 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी। डायवर्जन के दौरान रोडवेज बसों का संचालन पुराने बस अड्डे से पटेल चौराहा, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट, बड़ा बाइपास के रास्ते किया जाएगा। कंट्रोल रूम में तीन पालियों में कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। क्षेत्रीय कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारी परिक्षेत्र के चारों डिपो की निगरानी करेंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कांवड़ यात्रा शुरू होने और समाप्त होने तक क्षेत्रीय स्तर पर कंट्रोल रूम 31 जुलाई से पुराने रोडवेज बस अड्डे पर शुरू हो जाएगा। पहला चरण 31 जुलाई रात तीन अगस्त, दूसरा चरण सात से 11 अगस्त, तीसरा चरण 14 से 17 अगस्त और चौथा 21 अगस्त रात 12 बजे से 24 अगस्त रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगा।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

