हाथरस के चंदपा कोतवाली क्षेत्र में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है महिला के मायके पक्ष ने पति जेठ और ससुर पर दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है घटना मंगलवार देर शाम चंदपा कोतवाली क्षेत्र के गांव गाड़ी पतती बनारसी में हुई कोमल सिसोदिया 27 वर्षीय पत्नी अभिषेक सिसोदिया की कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी पुलिस मौके पर पहुंची थी पुलिस ने घटना की सूचना महिला के मायके पक्ष के लोगों को दी थी कल देर रात उनके मायके पक्ष के लोग हाथरस आए मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि कोमल का पति अभिषेक जेठ सुनील और ससुर ओमवीर दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते थे वह दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपए की मांग कर रहे थे मायके पक्ष का कहना है की इसी मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी गई मृतका के भाई ने बताया कि अभिषेक शराब पीता था और कोमल के साथ मारपीट करता था ससुर ओमवीर और जेठ सुनील भी उसके साथ मारपीट करते थे अभिषेक की यह दूसरी शादी थी उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी कोमल और अभिषेक के दो बच्चे हैं जिनकी उम्र ढाई साल और डेढ़ माह है पुलिस ने कमल के पिता संतोष की तहरीर पर शिकायत पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है

हाथरस से इमरान मलिक की खबर
