MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर

फतेहपुर आज दिनांक 31.07.2026 को श्री अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर द्वारा जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, ओवरस्पीडिंग पर प्रभावी नियंत्रण तथा यातायात नियमों का बेहतर प्रवर्तन सुनिश्चित करने हेतु अत्याधुनिक चार पहिया इन्टरसेप्टर वाहन (Interceptor Vehicle) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन के माध्यम से ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर वाहन चलाने, अनाधिकृत मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर तकनीक आधारित प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। स्पीड लेजर गन, ब्रेथ एनालाइजर, डेसीबल मीटर तथा डिजिटल ई-चालान प्रणाली के माध्यम से साक्ष्य सहित पारदर्शी प्रवर्तन सुनिश्चित होगा।
यह वाहन दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों (ब्लैक स्पॉट्स), चिन्हित क्रिटिकल थानों, प्रमुख हाईवे, शहर के प्रवेश एवं निकास मार्गों तथा तेज रफ्तार वाले क्षेत्रों में चक्रानुसार तैनात किया जाएगा। साथ ही स्टंट बाइकिंग, रैश ड्राइविंग एवं अन्य खतरनाक यातायात उल्लंघनों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

10 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed