चरखारी से गुजरी संत शिरोमणि रविदास महाराज की पावन कलश यात्रा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
चरखारी (महोबा)। संत शिरोमणि श्री रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में वाराणसी से निकली पावन कलश यात्रा एवं रथ का चरखारी नगर में भव्य स्वागत किया गया। महोबा की ओर जा रही यात्रा के चरखारी के टकीज तिराहा पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष इंजीनियर अमित पटैरिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर श्रद्धापूर्वक स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संत रविदास महाराज के चित्र एवं पावन कलश के समक्ष श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए समता, सद्भाव और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान “संत रविदास महाराज अमर रहें” और “जय गुरुदेव” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
स्वागत कार्यक्रम में मनोनीत सभासद उदयभान, अशोक महाराज, छत्रपाल बुंदेला, कुलदीप भटनागर, अमित शर्मा सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
रिपोर्ट:
अरबाज हाशमी
जिला ब्यूरो चीफ, महोबा (उत्तर प्रदेश)
एमडी न्यूज़ / बहुआयामी समाचार

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed