महोबा। पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने पुलिस कार्यालय महोबा से Google Meet के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन कर जनपदभर से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। इस दौरान सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों का गंभीरतापूर्वक परीक्षण करते हुए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की तथा संबंधित थाना प्रभारियों से सीधे संवाद कर लंबित मामलों की जानकारी ली।

एसपी शशांक सिंह ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का पारदर्शी, निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त मामलों के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

रिपोर्ट : अरबाज हाशमी
जिला ब्यूरो चीफ, महोबा
एमडी न्यूज़

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *