महोबा। जनपद महोबा में एनएमईओ (तिलहन) योजना के अंतर्गत मूंगफली बीज वितरण में सामने आई कथित अनियमितताओं एवं संभावित गबन के मामले ने तूल पकड़ लिया है। महोबा सदर विधायक राकेश गोस्वामी ने उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

अपने पत्र में विधायक राकेश गोस्वामी ने कहा है कि यदि योजना के संचालन में किसानों के हितों की अनदेखी, वित्तीय अनियमितता अथवा भ्रष्टाचार हुआ है, तो इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ मिले तथा भविष्य में इस प्रकार की अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

विधायक ने अपने पत्र में स्पष्ट कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने शासन से मांग की कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों का विश्वास बना रहे।

— अरबाज हाशमी
जिला ब्यूरो चीफ, एमडी न्यूज़

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed