
फतेहपुर । संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही समरसता संकल्प यात्रा का गुरुवार को जनपद में भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का शुभारंभ वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली, सीर गोवर्धनपुर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य आतिथ्य में हुआ। यहां प्रदेश के सभी जनपदों से पहुंचे यात्रा संयोजकों को पवित्र कलश सौंपे गए।फतेहपुर के जिला संयोजक राम सजीवन कोरी तथा सह-संयोजक पंकज त्रिपाठी, प्रसून तिवारी और धर्मेंद्र सिंह सिंगरौर यात्रा रथ एवं पवित्र कलश लेकर जनपद पहुंचे। जनपद की सीमा खागा में यात्रा का विधि-विधान से स्वागत किया गया, जहां कलश की पूजा-अर्चना के बाद यात्रा नगर पहुंची। इसके बाद शांति नगर स्थित बांके बिहारी मंदिर में कलश की स्थापना कर श्रद्धालुओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना की। स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा पासवान, पूर्व मंत्री राजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक विकास गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, हसवा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि संत गुरु रविदास का जीवन समता, समरसता, सेवा और मानवता का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार समाज को जोड़ने और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने का संदेश देते हैं। समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।जिला संयोजक राम सजीवन कोरी ने बताया कि यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और समानता का जनजागरण अभियान है। उन्होंने कहा कि आगामी सात दिनों तक यात्रा फतेहपुर, हुसैनगंज, खागा, अयाहशाह, बिंदकी और जहानाबाद विधानसभा क्षेत्रों के सभी 23 मंडलों में भ्रमण करेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर गोष्ठियां, संवाद कार्यक्रम और स्वागत समारोह आयोजित कर संत रविदास जी के जीवन, विचारों तथा सामाजिक समरसता के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। कार्यक्रम में जिला महामंत्री पंकज त्रिवेदी, पुष्पराज पटेल, जिला मंत्री विमलेश पांडेय, कुलदीप भदौरिया, स्वरूप राज सिंह जूली, प्रदीप गर्ग, सुनीधी तिवारी, अंजू त्रिपाठी, वंदना द्विवेदी, सुमित द्विवेदी, संजय श्रीवास्तव, विनोद चंदेल, विनोद गौतम समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
