रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 31 जुलाई 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी ख्याति गर्ग के निर्देशन में सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों तथा वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के संनिकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक मितौली महेश पाठक के नेतृत्व में थाना मितौली जनपद खीरी की पुलिस टीम आज दिनांक 31.07.2026 को मु0अ0सं0- 285/26 धारा 87/137(2) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त शान मोहम्मद पुत्र निजामुद्दीन उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम उमरसेंडा जनपद हरदोई को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक उदयवीर यादव थाना मितौली खीरी, कांस्टेबल य़शवन्त यादव थाना मितौली खीरी तथा कांस्टेबल विकास थाना मितौली खीरी थे।

109 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed