चरखारी (महोबा)। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार, 31 जुलाई 2026 को ब्लॉक पनवाड़ी के विधानसभा क्षेत्र चरखारी-231 के ग्राम दुलारा में डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर पार्क के समीप प्रेमनारायण गुप्ता की दुकान पर कांग्रेस पार्टी के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का आयोजन किया गया।

अरबाज हाशमी
जिला ब्यूरो चीफ, एमडी न्यूज़, महोबा

कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी महोबा तुलसीदास लोधी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह राजपूत एवं पूर्व जिला महासचिव छक्की लाल राजपूत ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस कमेटी महोबा के जिला अध्यक्ष जगतराज उर्फ राजू वर्मा ने की।कार्यक्रम में छात्र-युवा हितों, शिक्षा, सामाजिक न्याय तथा संगठन को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस लगातार युवाओं और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का कार्य कर रही है तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।इस अवसर पर प्रेमनारायण गुप्ता, चतुर्भुज पाल, नंदकिशोर अनुरागी, योगेंद्र राजपूत, वीर सिंह राजपूत, प्रकाश अहिरवार, मोहम्मद अली, बृजलाल अहिरवार, कपिल राजपूत, प्रिंसी पाल, अमन वर्मा, सरमनलाल अहिरवार, अंकित राजपूत, सोनू विश्वकर्मा, रामकृपाल अहिरवार, मुन्नालाल अहिरवार एवं इंद्रपाल अहिरवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

— अरबाज हाशमी
जिला ब्यूरो चीफ, एमडी न्यूज़, महोबा

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *