पथरा थाने पर आयोजित हुआ भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम , वरिष्ठ पत्रकार केपी ने सेवानिवृत्त नायब दरोगा के कार्यों की प्रशंसा

रिपोर्टर अनमोल श्रीवास्तव
डुमरियागंज- सिद्धार्थनगर । पथरा थाने पर तैनात उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को थाने में भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ओम प्रकाश मिश्रा सहित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह बब्बू ने सेवानिवृत्त नायब दरोगा रमाशंकर यादव को अंग वस्त्र और उपहार भेंट कर सम्मानित किया और उन्हें विदाई दी।
सहकर्मियों ने उनके लंबे अनुशासित एवं निष्पक्ष सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। उपनिरीक्षक रमाशंकर यादव ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस विभाग में मिले सहयोग और स्नेह को वह हमेशा याद रखेंगे समारोह का समापन सभी के शुभकामनाओं के साथ हुआ।
इस दौरान ज्ञान प्रताप सिंह, आशुतोष शुक्ला ,उदय नाथ मिश्रा के अलावा कांस्टेबल अनुपम मौर्या, रिश्ते सिंह, शिवम, ओमलता सहित आदि लोग मौजूद रहे।
