तेज बहादुर शर्मामंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।एम डी न्यूज बहुआयामी समाचार

अपना दल (एस) के तत्वावधान में 2 अगस्त 2026 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे वन सरिता रिसोर्ट, बहराइच में जिला स्तरीय कार्यकर्ता समागम का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री एवं अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनुप्रिया पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। वह संगठन की नीतियों, आगामी चुनावी वर्ष की रणनीति, संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने से संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त करेंगी।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *