MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट अरबाज़ हाशमी जिला ब्यूरो चीफ महोबा

चरखारी (महोबा)। उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स (बीटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 3 अगस्त से शुरू होने वाले विशेष स्कूल आधारित टीडी टीकाकरण अभियान के सफल संचालन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार तिवारी ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, परिवार कल्याण विभाग तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे।
सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय कुमार पटेल ने बताया कि अभियान के दौरान 5 से 16 वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को टीडी वैक्सीन लगाई जाएगी, जो अब तक टीकाकरण से वंचित रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं एएनएम स्कूलों में पहुंचकर टीकाकरण करेंगी, जिससे बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सके।
बैठक में ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर जयश्री अरजरिया, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आशुतोष चौबे, आलोक सिंह, डब्ल्यूएचओ से विनय चौरसिया, शिक्षा विभाग से पंकज द्विवेदी तथा लोकहित संस्थान से प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
