MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट अरबाज़ हाशमी जिला ब्यूरो चीफ महोबा


महोबा। पुलिस अधीक्षक महोबा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस में अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर उनके लंबे एवं सराहनीय सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
विदाई समारोह के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुशासित सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में वर्षों तक दी गई निष्ठापूर्ण सेवा सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी के योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी शुभकामनाओं के साथ विदाई दी।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *