बहुयामी समाचार पत्र एम डी न्यूज़ के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट!

कन्नौज /बताते चले कि अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र श्री यमुना प्रसाद द्वारा जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार तथा जनपद कन्नौज पुलिस के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ आगामी श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत मेंहदी घाट पर पैदल गश्त कर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं हेतु मेडिकल सुविधाओं, यातायात प्रबंधन, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर आमजन एवं श्रद्धालुओं से भी प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed