मुन्ना सिंह चौहान की दसवीं पुण्यतिथि पर जुटे प्रदेश के दिग्गज नेता उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, दयाशंकर सिंह समेत कई मंत्री, सांसद और विधायकों ने दी श्रद्धांजलि
अयोध्या।

रिपोटर आशुतोष पाण्डेय MDNEWS जनपद अयोध्या

बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमित सिंह चौहान के पिता एवं पूर्व मंत्री तथा वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय मुन्ना सिंह

चौहान की दसवीं पुण्यतिथि शनिवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान के स्मारक पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उपस्थित वक्ताओं ने स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान के जनसेवा, समाजसेवा और सरल व्यक्तित्व को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

विधायक अमित सिंह चौहान ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता का पूरा जीवन समाज और आमजन की सेवा के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि उनके आदर्शों और विचारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक, समर्थक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक एकता का वातावरण देखने को मिला।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *