ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा/ मांट
रिपोर्ट जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख

मांट में स्कूली बस और ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत

ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई स्कूल की बस ,तीन छात्राए हुई घायल

  • घायलो को सीएचसी मांट पर भर्ती कराया
  • ⁠टक्कर मारने वाला ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर हुआ फ़रार
    मांट। थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत छात्राओ को लेकर स्कूली जा रही धानुका स्कूल की बस में मांट- वृदावन मार्ग पर बिजलीघर के समीप ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़त हो गई जिसमें सवार बच्चों की चीख निकल गई और हादसे में तीन छात्रायें घायल हो गई जिन को आनन फ़ानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
    शनिवार को सुबह वृदावन के हनुमान प्रसाद धानुका की बस मांट क्षेत्र से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी तभी मांट में बिजलीघर के ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़त हो गई जिसमें करीब दो दर्जन से अधिक स्कूल की छात्राए बैठी हुई थी बस की भिड़त होने पर कांच टूटने से चेतना पुत्री प्रेम सिंह निवासी जाबरा,सविता पुत्री नागेंद्र सिंह निवासी जाबरा,यति पुत्री कमल सिंह निवासी गोरई जनपद अलीगढ़ घायल हो गई जिन्हें आनन फ़ानन में पुलिस और राहगीरो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर भर्ती कराया। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद स्कूल की बस को थाने में खड़ा करा दिया गया और टक्कर मारने वाले ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर चालक फ़रार हो गया है सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की जा रही हैं
11 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *