रामपुर। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की ओर से आयोजित नुक्कड़ सभा में बड़ी तादाद में नौजवानों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर AIMIM का दामन थामा इस मौके पर मुकेश कुमार को जिला सचिव और महेंद्र दिवाकर को विधानसभा सचिव नईम अली को विधानसभा सचिव और गुड्डू को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त करा सभा में मौजूद नौजवानों ने पार्टी की सियासत, अवामी ख़िदमात और इंसाफ़ की जद्दोजहद पर भरोसा जताते हुए संगठन को मज़बूत करने का अहद किया।

इस मौक़े पर AIMIM के युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने नौजवानों को मुख़ातिब करते हुए कहा कि मुल्क और समाज की तरक़्क़ी में नौजवानों का किरदार सबसे अहम है। उन्होंने कहा कि AIMIM हमेशा संविधान, इंसाफ़, तालीम, रोज़गार और अवाम के बुनियादी हुक़ूक़ की आवाज़ बुलंद करती रही है। उन्होंने नौजवानों से अपील की कि वह समाजी बेहतरी और अपने हुक़ूक़ की हिफ़ाज़त के लिए पार्टी के साथ मज़बूती से खड़े रहें।

सलमान शाह ने कहा कि जिस तरह नौजवानों का एहतिमाम और हिमायत AIMIM को मिल रही है, उससे साफ़ ज़ाहिर है कि नौजवान अब मुद्दों की सियासत को तरजीह दे रहे हैं। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले तमाम नौजवानों का इस्तक़बाल करते हुए यक़ीन दिलाया कि संगठन उनके साथ मिलकर अवाम की ख़िदमत और उनके मसाइल के हल के लिए लगातार काम करता रहेगा।

सभा के आख़िर में बड़ी तादाद में मौजूद नौजवानों ने पार्टी को मज़बूत करने और घर-घर तक AIMIM की तहरीक़ पहुँचाने का अहद किया इस मौके पर युवा जिला महासचिव जुनैद खान युवा जिला महासचिव सोहेल युवा ज़िला महासचिव वासी अली नईम अली शान आयन मुजफर आदि मौजूद रहे

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *