पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा किया गया थाना शहजादनगर का औचक निरीक्षण ।
एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
रिपोर्टर यूसुफ की रिपोर्ट
आज दिनांक 01.08.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर अनिल सिसौदिया द्वारा थाना शहजादनगर का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के समुचित संधारण, अभिलेखों में अंकित की जाने वाली प्रविष्टियों को अद्यतन रखने, साफ-सफाई आदि के संबंध में संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ कार्य करने तथा आमजन के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए ।

8 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *