मुस्लिमीन (AIMIM) के युवा ज़िला अध्यक्ष सलमान शाह ने आज ज़िला अस्पताल पहुँचकर विभिन्न वार्डों में भर्ती मरीज़ों की अयादत की तथा उनका हाल-चाल मालूम किया। इस दौरान उन्होंने मरीज़ों और उनके तीमारदारों से मुलाक़ात कर उनकी परेशानियों को सुना और उनका हौसला अफ़ज़ाई की सलमान शाह ने मरीज़ों से कहा कि हिम्मत और हौसले के साथ इलाज कराइए। इंशाअल्लाह आप बहुत जल्द मुकम्मल तौर पर सेहतयाब होकर अपने घर लौटेंगे। उन्होंने तमाम मरीज़ों की जल्द शिफ़ा-याबी की दुआ करते हुए कहा कि इंसानियत की ख़िदमत ही सबसे बड़ी ख़िदमत है और दुख-दर्द की घड़ी में एक-दूसरे का सहारा बनना हम सबकी ज़िम्मेदारी है उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से भी बेहतर इलाज और मरीज़ों के साथ ख़ुश-अख़लाक़ी से पेश आने की अपील की। सलमान शाह ने कहा कि समाज के कमज़ोर और ज़रूरतमंद तबक़े की ख़िदमत AIMIM की बुनियादी सोच का हिस्सा है और पार्टी हमेशा अवाम के बीच रहकर उनके सुख-दुख में शरीक होती रहेगी इस मौके पर युवा जिला महासचिव अब्दुल रहमान खान जिला महासचिव जुनैद खान रीवा जिला महासचिव सलीम अनवर अली एजाज अली शमीम अंसारी आदि मौजूद रहे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed