रिपोर्टर – रजनीश कुमार

गोवंश बरामदगी केस: STF ने जबलपुर से दबोचा इनामी

औरैया –
वर्ष 2022 में हुए 23 गोवंश बरामदगी मामले के 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी को STF प्रयागराज ने गिरफ्तार कर लिया है।

STF ने आरोपी फरमूद अहमद को मध्य प्रदेश के जबलपुर से दबोचा। आरोपी घटना के बाद से साढ़े तीन साल से लगातार फरार चल रहा था।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एरवाकटरा थाना लाया गया और आज न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे इटावा जेल भेज दिया है।

करीब साढ़े तीन साल बाद इस इनामी आरोपी की गिरफ्तारी से औरैया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

5 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed