बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को किया गया जागरूक, साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय
नरेश ओमर पत्रकार ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर
जहानाबाद, फतेहपुर। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को थाना जहानाबाद पुलिस द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, जागरूकता एवं आत्मविश्वास से जोड़ने के उद्देश्य से बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।थाना जहानाबाद में तैनात उप निरीक्षक एवं मिशन शक्ति प्रभारी प्रीति सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बे के मोहल्ला मियां टोला एवं छोटी बाजार में पहुंचकर महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबरों, साइबर ठगी से बचाव के उपायों तथा महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस दौरान महिलाओं से संवाद स्थापित करते हुए उनसे किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या सामाजिक समस्या के बारे में जानकारी ली गई। सभी महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।पुलिस उपनिरीक्षक प्रीती सिंह, अनन्या पांडेय ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, साइबर अपराध या अन्य आपात स्थिति में बिना संकोच पुलिस हेल्पलाइन और महिला हेल्प डेस्क की सहायता लें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

