रिपोर्ट- पुनीत शुक्ला हरदोई

हरदोई जिले के माधौगंज क्षेत्र की होनहार छात्रा प्रतीक्षा पटेल ने लखनऊ विश्वविद्यालय की बीएससी परीक्षा-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। दीक्षांत समारोह में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल डॉ. आनंदीबेन पटेल ने उन्हें स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया।
प्रतीक्षा ने बीएससी में 88.78 प्रतिशत अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। वर्तमान में उन्होंने एमएससी (फिजिक्स) में प्रवेश लिया है। क्षेत्रवासियों ने इसे हरदोई के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए प्रतीक्षा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *