बहुआयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी। प्रगतिशील किसान भूपेंद्र सिंह के ग्राम गौरिया स्थित फार्म पर मानसून गन्ना बुवाई अभियान के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर Co. 0118, CoLk 14201, Co. 20016 एवं Co. 15023 गन्ना प्रजातियों की बुवाई 5 फीट की दूरी पर सिंगल लाइन विधि से कराई गई।

कार्यक्रम में चंद्रहास विकल (गन्ना हेड, बीसीएमएल कुंभी), श्री मनीष कुमार सिंह बघेल (रीजनल हेड, बीसीएमएल कुंभी), राजकुमार सिंह (रीजनल हेड), धर्मेंद्र मिश्रा (गन्ना अधिकारी), सोविन्द्र सिंह (गन्ना पर्यवेक्षक, बीसीएमएल कुंभी), बलाका सिंह (अतिरिक्त जनशक्ति) सहित भूपेंद्र सिंह फार्म के अन्य स्टाफ सदस्य, क्षेत्रीय किसान एवं गन्ना विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।

इस दौरान गन्ना हेड चंद्रहास विकल जी ने भूपेंद्र सिंह के फार्म पर संचालित विभिन्न कृषि गतिविधियों की सराहना की तथा डेमो प्लॉट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने Co. 5011 गन्ना प्रजाति के स्थान पर नई एवं उन्नत प्रजातियों को अपनाने का सुझाव दिया। साथ ही किसानों को अधिक उत्पादन एवं बेहतर फसल प्रबंधन के लिए 4.5 फीट की दूरी पर सिंगल लाइन विधि से गन्ना रोपण करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक गन्ना उत्पादन तकनीकों, उन्नत प्रजातियों के चयन तथा वैज्ञानिक खेती के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम ज़ोन मझिगवां, रीजन-2, यूनिट-KCM के अंतर्गत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

2 views

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *