रामबहादुर ने कहा कि सड़क की वर्तमान स्थिति किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। यदि कोई वाहन चालक या राहगीर इन गहरे गड्ढों में गिरता है तो गंभीर दुर्घटना होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

उन्होंने वीडियो के माध्यम से प्रशासन का ध्यान इस गंभीर जनसमस्या की ओर आकर्षित करते हुए मांग की कि जनहित को देखते हुए मदारपुर–शाहबाद मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए और सड़क को सुरक्षित बनाया जाए।
रामबहादुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की बदहाल स्थिति पर प्रशासन को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और किसी भी संभावित दुर्घटना से पहले सड़क की मरम्मत कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है।
17 views
