महिला उद्यमिता को मिलेगा नया आयाम, 6 अगस्त को सजेगा ‘बनी ठनी 4.0’

मारवाड़ी युवा मंच वरुणा शाखा की पहल, 50 से अधिक स्टॉल पर महिला उद्यमियों के उत्पाद होंगे प्रदर्शित

वाराणसी। महिला उद्यमिता को प्रोत्साहन देने और स्थानीय महिलाओं को अपने व्यवसाय के प्रदर्शन व बिक्री के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच, वरुणा शाखा द्वारा 6 अगस्त 2026 को डायमंड होटल, भेलूपुर में ‘बनी ठनी 4.0’ का भव्य आयोजन किया जाएगा।
प्रदर्शनी में 50 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें महिला उद्यमियों द्वारा संचालित विभिन्न व्यवसायों के उत्पाद प्रदर्शित किए जाएंगे। इनमें फैशन, हैंडलूम, ज्वेलरी, होम डेकोर, राखी, गिफ्ट आइटम, फूड प्रोडक्ट्स, बेकरी, हस्तशिल्प सहित अनेक आकर्षक और उपयोगी उत्पाद उपलब्ध रहेंगे।
आयोजकों के अनुसार ‘बनी ठनी 4.0’ का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, उनके हुनर को पहचान दिलाने तथा स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना है। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को नई गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।
मारवाड़ी युवा मंच, वरुणा शाखा ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शनी में पहुंचकर महिला उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने और उनके उत्पादों को अपनाने की अपील की है।
आयोजन की तैयारियों के दौरान प्रीति केजरीवाल, आयुषी अग्रवाल, नीता गोयनका, कृतिका गोयल, अंजना शर्मा, सुजाता बाजोरिया, किरण रतेरिया, रश्मि बाजोरिया, अर्चना सिंघी, नेहा अग्रवाल एवं निधि झुनझुनवाला उपस्थित रहीं।

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *