अलीगढ़। भाजपा की महानगर इकाई की बैठक मंगलवार को क्यामपुर स्थित जिला कार्यालय पर हुई। इसमें हर घर तिरंगा और तिरंगा यात्राओं की तैयारियों पर चर्चा की गई।मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे तिरंगा यात्राओं में आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। इसके लिए महानगर उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह को संयोजक बनाया गया है। अध्यक्षता महानगर महामंत्री सुरेश शर्मा ने की। मौके पर पूर्व ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर, महापौर प्रशांत सिंघल, सुरेश शर्मा, मुन्नालाल कश्यप, भाजपा महानगर, मण्डल कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट : कमल शर्मा राजू
अलीगढ़

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *