तहसील अमेठी को मिली व्हीलचेयर, दिव्यांगों और वृद्धजनों को मिलेगी राहत
अमेठी। तहसील अमेठी में दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सामाजिक संस्था अमेठी आसरा ने सराहनीय पहल की है। संस्था के प्रबंधक राजकुमार शर्मा ने बुधवार को तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी पंकज कुमार मिश्रा को एक व्हीलचेयर भेंट की।
बताया गया कि तहसील में प्रतिदिन बड़ी संख्या में दिव्यांगजन और वृद्धजन अपने विभिन्न कार्यों के लिए आते हैं। अब तक व्हीलचेयर की व्यवस्था न होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या को मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाया गया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए अमेठी आसरा ने यह व्हीलचेयर उपलब्ध कराई।
इस अवसर पर भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए अमेठी आसरा और उपजिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से दिव्यांग एवं वृद्धजन अब अधिक सम्मान और सुविधा के साथ अपने कार्य करा सकेंगे।
कार्यक्रम में राजकुमार शर्मा, विजयपाल, दिनेश सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष पप्पू यादव, प्रदेश अध्यक्ष लवकुश यादव, जिला अध्यक्ष जगन्नाथ मौर्य, राम बहाल शर्मा, धूपराज मौर्य हरीकरण कनौजिया सहित कई लोग उपस्थित रहे।
अमेठी से दिनेश गुप्ता एमडी न्यूज़

35 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *