चरखारी में 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का शुभारंभ
चरखारी (महोबा)। ब्रह्माकुमारीज चरखारी सेवा केंद्र के तत्वावधान में मंगलवार को 10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा महाभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें नगर के गणमान्य नागरिकों एवं ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र से जुड़े भाई-बहनों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अधिशाषी अधिकारी अभिजीत जी एवं राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चरखारी की असिस्टेंट प्रोफेसर रुचि जी ने रिविन काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर शनिदेव मंदिर के पुजारी रामनारण बाबू जी, बीके जयदेवी बहन सहित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र के अनेक भाई-बहन उपस्थित रहे।
बीके जयदेवी बहन ने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए सभी से नशामुक्त जीवन अपनाने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन की प्रतिज्ञा भी दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न भाई-बहनों ने राजयोग आधारित जीवनशैली से अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों के अनुभव साझा किए। असिस्टेंट प्रोफेसर रुचि जी ने महाभियान के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए इसे समाज में परिवर्तन लाने की दिशा दी
अधिशाषी अधिकारी अभिजीत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को नशामुक्त बनाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यकता हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति स्वयं नशामुक्त जीवन अपनाकर अन्य लोगों तक भी इसका संदेश पहुंचाए ।
कार्यक्रम के समापन पर ब्रह्माकुमारीज बहन द्वारा उपस्थित अतिथियों को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भेंट किया गया। नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा अधिक से अधिक लोगों को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

अरबाज़ हाशमी
जिला ब्यूरो चीफ, एमडी न्यूज़

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *