एम, डी, न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना रामराज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व जानसठ क्षेत्र अधिकारी ऋषिका सिंह,के दिशा निर्देशन में आपरेशन वात्सत्य आभियान के अन्तर्गत एवं रामराज थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 04,07,2026, को वादी रोहित पुत्र सुरेश पाल निवासी ग्राम बाहदरपुर ने थाना रामराज पर तहरीर देकर बताया कि मेरी बहन पायल पुत्री सुदेश पाल निवासी ग्राम बाहदरपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर अपने परिवार वालों से किसी बात को लेकर नाराज होकर कहीं चली गई है। थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही द्वारा युवती की गुमशुदी की तहरीर लेकर कहा कि जल्द ही युवती को बरामद किया जाएगा। थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही द्वारा थाना रामराज पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम में शामिल उप निरीक्षक हर्षित शर्मा, कांस्टेबल धवेंद्र कुमार, व महिला कांस्टेबल निशा द्वारा जल्द कर्यवाही करते हुए मात्र, 12, घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को थाना गोविंदपुर जनपद मथुरा से सकुशल बरामद कर परिजनों को सुर्पुद कर दिया गया है। थाना रामराज पुलिस टीम व मिशन शक्ति टीम की इस प्रभावी कार्यवाही की बहुत प्रशंसा की जा रही है।

101 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed