फतेहपुर में बदमाशों पुलिस के बीच चली गोली दो बदमाश घायल

फतेहपुर जनपद के थाना चांदपुर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दो के पैर में लगी गोली, तीन गिरफ्तारफतेहपुर। जनपद के थाना चांदपुर क्षेत्र में बुधवार तड़के मदरी नहर पुलिया के पास पुलिस और शातिर चोरों के गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों पर जिले के विभिन्न थानों में चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान शशांक उर्फ रतन पटेल उर्फ गोलू (24) निवासी श्याम खेड़ा, थाना कल्याणपुर के दाहिने पैर में तथा छोटेलाल उर्फ छोटू कोरी उर्फ रविशंकर (25) निवासी जरारा, थाना बकेवर के बाएं पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।वहीं मौके से भागने का प्रयास कर रहे शैलेन्द्र उर्फ दीपू ठोकिया निवासी न्योरी जलालपुर (थाना जहानाबाद), प्रियांशू कोरी उर्फ बजरंगी निवासी बहरौली (थाना बिंदकी) तथा लवकुश निवासी मवईया (थाना कल्याणपुर) को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया।पुलिस ने गिरफ्तार और घायल आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे (315 बोर), तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।पुलिस के मुताबिक यह गिरोह थाना चांदपुर, जहानाबाद, बिंदकी और बकेवर क्षेत्रों में दर्ज चोरी के कई मामलों में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किए जाने के आरोप में थाना चांदपुर में धारा 109(1) बीएनएस एवं 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है। मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई जारी है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *