एमडी न्यूज कानपुर नगर- शिवांगिनी अग्रवाल

समाजवादी पार्टी के संस्थापक उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र जी की 94वीं जयन्ती पर कार्यकताओं का वृहत सम्मेलन जनेश्वर मिश्र जी ने युवाओं को आगे बढ़ाकर सड़क आन्दोलन द्वारा परिवर्तन का संदेश देकर राजनीति में परिवर्तन का बिगुल बजाया

कानपुर नगर- समाजवादी पार्टी के संस्थापक उपाध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित जनेश्वर मिश्र की 94वीं जयन्ती पर कार्यकर्ताओ का वृहत सम्मेलन सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद की अध्यक्षता में सपा हाल नवीन मार्केट में दिन में 3 बजे आरंभ हुआ। जिसका संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया।

सर्व प्रथम महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने पंडित जनेश्वर मिश्र जी के चित्र पर माल्यापर्ण अर्पित करते हुए सम्बोधन में कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र जी समाजवाद के महान योद्धा थे उन्होने युवाओं को आन्दोलन की रणनीति की शिक्षा देकर परिवर्तन का सन्देश दिया की बगैर सडक आन्दोलन के परिवर्तन की बेला नही चलती है अन्याय,ज्यादती, तथा तानाशाही व भ्रष्ट्राचार के खिलाफ यदि धरना प्रदर्शन करके अपनी आवाज बुलन्द नही की तो अपने हितो की रक्षा कैसे करोगो।

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन मे कहा 40 फीसदी नौजवान बेरोजगार है भ्रष्टाचार की यह स्थिति है कि पूरे शहर में जलभराव जन-जीवन अस्त-व्यस्त है। महानगर मे पाच हजार गड्ढे सड़को पर है बज बजाते पानी मे दुर्घटनाये हो रही है भ्रष्टाचार का बोल बाला यहा तक है कि नगर निगम हाउस टैक्स जबरन बढ़ाकर जनता की जेब काट रही है। समाजवादी पार्टी कानपुर नगर अध्यक्ष फजल महमूद ने सम्बोधन मे कहा कि 2027 ब्राह्मण चला अखिलेश की ओर क्योकि परिवर्तन निश्चित है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होगे। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, आनंद शुक्ला,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,नंदलाल जयसवाल,अमरजीत सलूजा,फखरे आलम,सत्यनारायण गहरवार,इशरत इराकी,समीर सोनकर,सजल कुशवाह,रजत मिश्रा,सुलेखा यादव,सिंपल सिंह,शादाब आलम,राहुल यादव,मो अरशद,बृजलाल यादव,अजय श्रीवास्तव,निहाल यादव,प्रवीण मिश्रा,मो काजिम,युनूस बदरे,आकाश अग्रवाल आदि लोग मौजूद रहे।।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *