हिंडन नदी पुल पर पुलिस का कड़ा पहरा, कांवड़ियों की सुरक्षा में 24 घंटे मुस्तैद बुढ़ाना पुलिस,

एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार
थाना सहायक अमित विश्वकर्मा

जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन (दभेड़ी वाले), बुढ़ाना, मुज़फ्फरनगर

बुढ़ाना। कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए बुढ़ाना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। कस्बा बुढ़ाना की प्रथम चौकी क्षेत्र स्थित हिंडन नदी पुल पर पुलिसकर्मी लगातार 24 घंटे ड्यूटी निभा रहे हैं।

पुलिस बल कांवड़ मार्ग पर कड़ी निगरानी रखते हुए यह सुनिश्चित कर रहा है कि किसी भी कांवड़िए को आवागमन में कोई परेशानी न हो। कांवड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यकतानुसार यातायात को नियंत्रित किया जा रहा है तथा सामान्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

शासन-प्रशासन के निर्देशों के अनुरूप बुढ़ाना पुलिस पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है। हिंडन नदी पुल पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रखते हुए कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *