बदायूं। थाना उसहैत पुलिस ने अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ग्राम अटेना श्मशान घाट तिराहा से शाहजहांपुर जनपद निवासी एक अभियुक्त को एक अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया।

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस द्वारा मामले की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

जितेन्द्र यादव एम० डी० न्यूज जिला सहायक ब्यूरो चीफ बदायूँ

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed