एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना पुरकाजी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व क्षेत्राधिकारी सदर राजू कुमार साव के निर्देशन मे वाछिंत वारन्टीयो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत एंव पुरकाजी थाना प्रभारी मानवेन्द्र सिंह भाटी के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.08.2026 को वादी अंकित चौधरी निवासी ग्राम नूरनगर द्वारा थाना पुरकाजी पर तहरीर देकर बताया कि भूमि बंटवारे के विवाद को लेकर अभियुक्त दीपचन्द, अंशुल एवं जोनू उर्फ प्रताप ने एक होकर हथियारों से लैस वादी के घर में घुसकर उसके पिता कृष्णपाल तथा भाई पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। फायरिंग के दौरान वादी के पिता कृष्णपाल के सीने में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना पुरकाजी पुलिस टीम ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए थाना पुरकाजी पर पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा आज दिनांक 05.08.2026 को मुखबिर की सूचना पर हत्या करने वाले वांछित 02 अभियुक्त दीपचन्द पुत्र महेन्द्र, व अंशुल पुत्र दीपचन्द,निवासी ग्राम नूरनगर थाना पुरकाजी जनपद मुज़फ्फरनगर, को ग्राम नूरनगर बाईपास से ग्राम मारकपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के कब्जे 01 लाईसेंसी बन्दूक, 05,जिन्दा कारतूस 12 बोर व 01 अवैध तमंचा, 03,जिन्दा कारतूस 315,बोर बरामद किये गये। थाना पुरकाजी पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

25 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed