महिला को लाठी डण्डों से पीटा’ एसपी से लगायी न्याय की गुहार
चरखारी (महोबा) 5 अगस्त। चरखारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बफरेथा में मामूली विवाद में एक महिला के ऊपर लाठी डण्डों से हमला किए जाने के मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर पीढ़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक महोबा से न्याय की गुहार लगायी है। पुलिस अधीक्षक महोबा को दिए प्रार्थना पत्र में महिला ने बताया कि वह अपने जानवारों का खाना खिलाने के बाद गोबर फेंकने के लिए जहां कुछ लोगों ने गोबर फेंकने से रोका गया और गाली गलौच करते हुए पूरे परिवार ने लाठी डण्डों से हमला कर दिया। महिला ने पुलिस अधीक्षक महोबा को दिए प्रार्थना पत्र में अशोक’ आशीष’ प्रशांत’ रूकमणि आदि पर मारपीट’ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज करायी है तथा न्याय की गुहार लगायी है।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed