एलजी ने नए अल्ट्रा-लार्ज एआई टीवी और नेक्स्ट-जेनरेशन मिनी एलईडी तकनीक के साथ अपने प्रीमियम टीवी पोर्टफोलियो का किया विस्तार

वाराणसी : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया लिमिटेड ने आज अपने 2026 एआई टीवी लाइनअप की घोषणा की है जिसमें अल्ट्रा-लार्ज स्क्रीन और मिनी एलईडी तकनीक को इसकी प्रीमियम टेलीविज़न रणनीति के केंद्र में रखा गया है। चूंकि भारतीय उपभोक्ता तेजी से ओटीटी स्ट्रीमिंग लाइव स्पोर्ट्स और गेमिंग के लिए बड़ी स्क्रीन की ओर रुख कर रहे हैं इसलिए एलजी की क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी रेंज इस लॉन्चिंग का मुख्य आकर्षण है। इसमें 292 सेमी का फ्लैगशिप मॉडल शामिल है जो एलजी द्वारा भारतीय बाज़ार में अब तक पेश की गई सबसे बड़ी मिनी एलईडी स्क्रीन है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के मीडिया एंटरटेनमेंट सॉल्यूशन के निदेशक ब्रायन जंग ने कहा भारत में बड़ी स्क्रीन की मांग पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से बढ़ रही है और मिनी एलईडी के ज़रिए हम इस मांग को बड़े पैमाने पर पूरा कर रहे हैं। इस साल की रेंज में हमारे 292 सेमी के क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी फ्लैगशिप टीवी के साथ-साथ ओएलईडी ईवो, माइक्रो आरजीबी ईवो और नैनो 4K यूएचडी पोर्टफोलियो शामिल हैं। इनके ज़रिए हम स्टेडियम जैसे स्पोर्ट्स अनुभव, सिनेमाई डिटेल्स और नेक्स्ट-जेनरेशन एआई प्रोसेसिंग को देश भर के लिविंग रूम तक पहुंचा रहे हैं। एलजी की 2026 टीवी रेंज में चार डिस्प्ले तकनीकों – क्यूएनईडी ईवो मिनी एलईडी, ओएलईडी ईवो, माइक्रो आरजीबी ईवो / मिनी आरजीबी ईवो, और नैनो 4के यूएचडीके तहत 25 अल्ट्रा-लार्ज मॉडल शामिल हैं। ये भारतीय घरों के लिए बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी, इंटेलिजेंट पर्सनलाइज़ेशन, शानदार साउंड और बेहतरीन गेमिंग अनुभव का संयोजन पेश करते हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed