कोठीभार (महराजगंज)।कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम अहिरौली में संपत्ति बंटवारे के विवाद में बेटे और बहू द्वारा वृद्ध मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी बेटे और बहू के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।ग्राम अहिरौली निवासी शदुरुन निशा (48 वर्ष) पत्नी रमजान ने कोठीभार थाने में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उनके दो बेटे इन्द्रीश और मेराज हैं। दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। पीड़िता और उनके बीमार पति का भरण-पोषण छोटा बेटा मेराज और उसकी पत्नी रुबीना खातून करते हैं।

​पीड़िता का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा इन्द्रीश और बहु रहीशुन निशा आए दिन जायदाद के हिस्से-बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करते हैं और मारपीट पर आमादा रहते हैं। आरोप है कि बीते 4 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 6:00 बजे आरोपी इन्द्रीश और रहीशुन निशा हाथ में लाठी लेकर पहुंचे और गंदी-गंदी गालियां देते हुए पीड़िता की पिटाई कर दी। इस घटना में उन्हें अंदरूनी चोटें आई हैं।

पुलिस कार्रवाई:मामले में कोठीभार पुलिस ने 6 अगस्त 2026 को शिकायत के आधार पर आरोपी इन्द्रीश और उसकी पत्नी रहीशुन निशा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 115(2), 352 और 351(3) के तहत प्राथमिकी (FIR No. 0236/2026) दर्ज कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर उप-निरीक्षक सौरभ कुमार सिंह को मामले की जांच सौंपी गई है। 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed