अनिल यादव मवई अयोध्या एम डी न्यूज

रुदौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुजफ्फरपुर में जल जीवन मिशन के तहत आयोजित प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को अचानक एक विशाल पेड़ गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में जल जीवन मिशन से जुड़े दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) रुदौली पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पेड़ गिरने से कई विद्युत पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी, जिसके बाद एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली आपूर्ति बंद नहीं कराई जाती, तो करंट की चपेट में आने से और भी बड़ा हादसा हो सकता था।
![]()
