तहसील प्रभारी रिपोर्ट गंगा चरण एमडी न्यूज़

गोसाईगंज, लखनऊ। गोसाईगंज क्षेत्र के माई जी का पुरवा गांव में बिजली विभाग की लापरवाही ग्रामीणों की चिंता का कारण बनी हुई है। गांव में एक बिजली का पोल घनी बेल से पूरी तरह ढक गया है, जिससे वह देखने में रावण के पुतले जैसा प्रतीत होता है। पोल की यह स्थिति लोगों के लिए कौतूहल का विषय होने के साथ-साथ संभावित खतरे की भी चेतावनी दे रही है।ग्रामीणों के अनुसार, बेल कई महीनों से पोल पर फैली हुई है, लेकिन बिजली विभाग ने अब तक उसे हटाने की कोई पहल नहीं की है। उनका कहना है कि बरसात के मौसम में नमी बढ़ने से बिजली के पोलों पर तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका बनी रहती है। ऐसे में बेल के कारण खतरा और बढ़ गया है।ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। गांव के बच्चे, बुजुर्ग और पशु प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बेल नहीं हटाई गई तो किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से पोल पर चढ़ी बेल को तत्काल हटाने, पोल की तकनीकी जांच कराने तथा क्षेत्र के अन्य बिजली के पोलों का भी निरीक्षण कराने की मांग की है। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि भविष्य में कोई दुर्घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
![]()
