बाराबंकी में 4 शातिर चोर गिरफ्तार!
रात में आरी-सब्बल से काटते थे शटर, कार से घूमकर करते थे रेकी!
जनपद बाराबंकी | 06 अगस्त 2026
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर थाना जैदपुर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता! कई दुकानों के ताले/शटर तोड़कर चोरी करने वाले 04 अंतर्जनपदीय शातिर चोरों को पुलिस ने धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी:
राहुल उर्फ बिरजू रावत
रोहित उर्फ करिया उर्फ नान्हू
अवनीश वर्मा उर्फ लकी
अभिषेक यादव
(सभी निवासी: ग्राम पहलीपार, थाना मसौली, जनपद बाराबंकी)
चोरी का अनोखा तरीका (Modus Operandi):
यह गिरोह स्कोडा कार से घूमकर दुकानों की रेकी करता था। रात में सब्बल और आरी से शटर काटते थे, और शटर न उठने पर जैकर (Jack) लगाकर दुकान में घुस जाते थे!
बरामदगी का सामान:
कार: स्कोडा फैबिया (UP 32 CR 7210)
अवैध असलहा: 01 तमंचा .12 बोर मय 01 जिंदा कारतूस
इलेक्ट्रॉनिक्स: 07 मोबाइल फोन, 01 बैटरी
औजार: 03 सब्बल, 02 जैक (बड़ा व छोटा), 01 आरी मय ब्लेड
कैश: ₹7,773/- नगद (₹1,773 के सिक्के शामिल)
अन्य: 4 लीटर पिपरमिंट तेल, 3 सफेद धातु के 2000 के नोट, महंगे कपड़े
सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 शिवसागर तिवारी, उ0नि0 मनीष कुमार पाण्डेय एवं हमराही टीम (थाना जैदपुर अवधेश कुमार रिपोर्टर

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed