रिपोर्ट- पुनीत शुक्ला

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर संडीला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज को हटा दिया है। उनके स्थान पर साइबर सेल में तैनात निरीक्षक अनुराग सिंह को संडीला कोतवाली का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह ने संडीला कोतवाली पहुंचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। अनुराग सिंह इससे पहले उन्नाव जनपद के कई थानों में प्रभारी निरीक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्नाव से हरदोई स्थानांतरण के बाद संडीला उनकी पहली थाना पोस्टिंग है, जहां उन्हें कोतवाली का प्रभार सौंपा गया है।

अनुराग सिंह के कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा तथा साइबर अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें नए प्रभारी निरीक्षक की कार्यशैली और अपराध नियंत्रण की रणनीति पर टिकी हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *