महोबा -पुलिस अधीक्षक महोबा शशांक सिंह के निर्देशन में आगामी ऐतिहासिक कजली मेला महोत्सव के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

  • निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा मेला परिसर का विस्तृत भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन एवं आमजन की सुविधाओं का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, जिससे मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके मेला परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए मेला क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने हेतु दुकानों के बीच मार्गों को पर्याप्त चौड़ा रखने तथा मेला परिसर के अंदर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही वैकल्पिक पार्किंग स्थलों एवं रूट डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया अधिकारियों द्वारा मेला प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा समुचित समन्वय बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भीड़ प्रबंधन के प्रभावी उपाय लागू करने, अनावश्यक भीड़भाड़ को नियंत्रित करने तथा ट्रैफिक जाम से बचाव हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही महिला सुरक्षा के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल एवं हेल्प डेस्क की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।
  • अधिकारियों द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि मेला के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं प्रभावी तरीके से पूर्ण किया जाए, जिससे जनपद महोबा का यह ऐतिहासिक कजली मेला सकुशल एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।
  • अरबाज़ हाशमी
    जिला ब्यूरो चीफ, एमडी न्यूज़

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *