चरखारी(महोबा) विधानसभा क्षेत्र एवं चरखारी ब्लॉक के ग्राम गुढ़ा में समाजवादी पार्टी के नेता इंजिनियर करन सिंह राजपूत के नेतृत्व में पीडीए चौपाल आयोजित की गई। चौपाल का संचालन सांसद प्रतिनिधि प्रेम विश्व कर्मा ने पहले वक्ता के रूप में चौपाल के मुख्य अतिथि सपा के वरिष्ठ नेता जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह यादव ने अपने सम्बोधित करते हुए कहा कि जब सपा सरकार थी तब किसानों की फसलों का 27000 रुपया मुआवजा दिया और भाजपा सरकार में किसानों लाठी मरा जाता है दूसरे वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष न्याज मुहम्मद ने कहा जब सपा की सरकार थी तब हमारे तहसील व ब्लॉक में आसानी से काम होते थे तीसरे वक्ता के रूप जिलाध्यक्ष शोभा लाल यादव ने कहा गांव गांव जाकर के पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक, सवर्ण समाज को जोड़ने के लगातार चौपाल लगाई जा रही है । इस कार्यक्रम के आयोजक सपा नेता इंजिनियर करन सिंह राजपूत ने अपने सम्बोधन में कहा यदि पार्टी ने और सभी जनता जनार्दन का आशीर्वाद मिला तो शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधा देंगे और सभी ग्रामवासियों का आभार प्रकट किया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रेम विश्व कर्मा , जिला महासचिव ताहिर सिद्दीकी,कंधीलाल,पवन तिवारी, शिवचरण अहिरवार,प्रभु दयाल एडवोकेट, रामविलास राजपूत,मंगल सिंह,नन्दराम राजपूत,जय प्रकाश, सुखदेव यादव, आदि एक सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

अरबाज़ हाशमी
जिला ब्यूरो चीफ, एमडी न्यूज़

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed