रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार


कस्ता खीरी, 7 अगस्त 2026। लखीमपुर खीरी जनपद के विकासखंड मितौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़रिया में पंचायत भवन पर जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, स्वच्छता, आवास, पेंशन तथा अन्य विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे उठाए। अधिकारियों ने सभी शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रगुप्त मौर्य ने कहा कि ग्राम पंचायत के समग्र विकास के लिए सभी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा ग्राम विकास में सहयोग करने की अपील भी की।
इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंद्रगुप्त मौर्य तमाम ग्रामीणों के साथ उपस्थित रहे।
![]()
