पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर में शुक्रवार परेड का निरीक्षण किया गया । एमडी न्यूज़ बहूआयामी समाचार पत्र एवं न्यूज़ चैनल
लोकेशन रामपुर
ब्यूरो चीफ रफीउल्लाह खान की रिपोर्ट
आज दिनांक 07.08.2026 को पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर में शुक्रवार परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात उन्होंने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा सहित अन्य शाखाओं एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण उपरांत श्रीमान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा ओ.आर. (Orderly Room) का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत एवं सेवा संबंधी समस्याओं, प्रार्थना-पत्रों तथा लंबित प्रकरणों की सुनवाई कर उनका गुण-दोष के आधार पर निस्तारण किया गया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण तथा पुलिसकर्मियों की समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed