शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, विरोध पर मारपीट और जान से मारने की धमकी; फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार

फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवती का शोषण करने और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाले वांछित आरोपी को राधानगर पुलिस ने दबोच लिया। लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राधानगर पुलिस ने मु.अ.सं. 175/2026 में दर्ज धारा 69, 115(2), 352, 351(2) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त गौरव सिंह (22) पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी शांतिपुर, राजलक्ष्मी गेस्ट हाउस के पास, थाना कोतवाली, जनपद फतेहपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार आरोपी पर शादी का झूठा वादा कर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने, विरोध करने पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार दबिश के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक आकाश मिश्रा तथा कांस्टेबल जगदीश शामिल रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed