जौनपुर-
भाई ने बहन को पहनाया सिन्दूर ? फिर हुआ खौफ़नाक कांड चली गई जान ?
पूरा मामला जौनपुर के सरपतहा थाना क्षेत्र स्थित कुसियाबहार गांव में शादी की जिद को लेकर एक प्रेमी युगल ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।
परिजनों के विरोध पर उठाया कदम.

कुसियाबहार गांव निवासी 19 वर्षीय संध्या पुत्री रामभवन से मिलने सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मझलीपट्टी गांव निवासी प्रेमी सूरज पुत्र घूरेराम उसके घर पहुंचा था। दोनों आपस में शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजनों ने इसका कड़ा विरोध किया। परिजनों की असहमति और विवाद बढ़ता देख दोनों ने एक साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को एंबुलेंस से स्थानीय सीएचसी ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर शाम जिला अस्पताल में संध्या की मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर किए गए सूरज ने भी देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सरपतहा पुलिस ने युवती संध्या के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी तरफ, सूरज के परिजनों ने पुलिस को सूचित किए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि युवक के परिजनों ने बिना पुलिस सूचना के ही उसका दाह संस्कार कर दिया।
रिपोर्ट- निखिल सिंह

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *